फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   District-level trials for the junior football team selection will be held on July 23.

Pilibhit News: जूनियर फुटबॉल टीम चयन के लिए 23 जुलाई को होगा जिला स्तरीय ट्रायल

Sat, 18 Jul 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 18 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
District-level trials for the junior football team selection will be held on July 23.
पीलीभीत। जिला क्रीड़ा कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय जूनियर फुटबॉल (बालक वर्ग) टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन 23 जुलाई को गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार गौड़ के अनुसार, जिला स्तरीय चयन ट्रायल 23 जुलाई को शाम तीन बजे गांधी स्टेडियम में होगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल 24 जुलाई को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड अथवा जन्मतिथि प्रमाणपत्र की सत्यापित प्रति लानी होगी। प्रमाणपत्र नगर पालिका या नगर निगम की ओर से निर्गत होना चाहिए। खिलाड़ियों को संबंधित अभिलेख समय से जिला खेल कार्यालय में जमा कराकर निर्धारित समय पर ट्रायल में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने अधिक से अधिक पात्र खिलाड़ियों से चयन ट्रायल में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed