फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   District Forum Building runners Building exercise to begin

जिला फोरम भवन दूसरे स्थान पर बनाने की कवायद शुरू

Fri, 05 Feb 2016 11:01 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 05 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
District Forum Building runners Building exercise to begin
जिला मुख्यालय स्थित जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम के अच्छे दिन आने वाले हैं। काफी नीचे स्थान पर इसका भवन होने के कारण वादकारियों और स्टाफ के लोगों को होने वाली दिक्कतों से शीघ्र छुटकारा मिल सकता है। राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में आयोग के सदस्य जुगुल किशोर शनिवार को पीलीभीत पहुंच रहे हैं। वह जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम के मौजूदा भवन का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेने के बाद अपनी रिपोर्ट राज्य उपभोक्ता आयोग के चेयरमैन को सौंपेंगे।
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता फोरम के भवन के नीचे स्थान पर बने होने से हो रही दिक्कतों के संबंध में समय-समय पर जिला फोरम के अध्यक्ष, राज्य उपभोक्ता आयोग को पत्र लिखते रहे हैं। वर्ष 2008 में आई बाढ़ के दौरान भी इसके भवन में काफी जल भराव हो गया था, जो कई दिनों तक रहा था। इससे काफी नुकसान भी हुआ था। वर्ष 2009 में तत्कालीन चेयरमैन जस्टिस भवर सिंह ने भी 25 मई 2009 को जिला फोरम के भवन का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद उन्होंने कार्यालय की भूमि और भवन की दयनीय स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। बरसात के दिनों में भी इसके भवन में पानी भर जाता है। सूत्र बताते हैं कि शासन स्तर पर भी इसे गंभीरता से लेते हुए नए स्थान पर नया भवन बनाने को लगभग हरी झंडी मिल चुकी है। राज्य उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के निबंधक मोहम्मद रईस सिद्दीकी ने जिला फोरम के अध्यक्ष को पत्र लिख कर अवगत कराया है कि आयोग के सदस्य/प्रभारी चेयरमैन जुगुल किशोर शनिवार को भवन व भूमि का जायजा लेने के लिए पीलीभीत पहुंच रहे हैं। आयोग के सदस्य जुगुल किशोर ने बताया कि वह भवन व भूमि का निरीक्षण करने के बाद जिले के अधिकारियों से वार्ता करेंगे तथा वापस जाकर विस्तृत रिपोर्ट आयोग के माध्यम से शासन को प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed