{"_id":"a661b12c0d36483fed3f8f5c2de87035","slug":"district-cooperative-bank-will-deliver-silver-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सहकारी बैंक में वितरित होंगे रूपे कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सहकारी बैंक में वितरित होंगे रूपे कार्ड
पीलीभीत
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सहकारी बैंक के किसान क्रेडिट खाताधारकों को जल्द ही रूपे कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे लगभग 90 हजार किसानों को लाभान्वित होंगे। प्रारंभ में केवल 32 हजार किसानों को ही कार्ड देने की योजना है।
करीब एक वर्ष पूर्व नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक मुनीश कुमार ने पीलीभीत जिला सहकारी बैंक में आयोजित कार्यक्रम में खाताधारकों को रूपे कार्ड जारी करने में आने वाला खर्च नाबार्ड से देने की घोषणा की थी। इसके बाद जिला सहकारी बैंक ने रूपे कार्ड प्रिंट कराने की कार्रवाई प्रारंभ की। तमाम औपचारिकताओं के बाद अब कार्ड प्रिटिंग का आर्डर कर दिया गया है। मार्च के प्रथम सप्ताह में बैंक के किसान क्रेडिट खाताधारकों को रूपे कार्ड जारी होने की संभावना है। इस बाबत जानकारी करने पर डीडीएम नाबार्ड एवं जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक आलोक गुप्ता ने बताया कि जिले की सभी 20 सहकारी समितियों को जिला सहकारी बैंक से जोड़ कर कंप्यूटर कॉमन एकाउंट सिस्टम लागू किया गया है जिससे जुड़े किसानों को रूपे कार्ड जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया रूपे कार्ड एक तरह का किसान क्रेडिट कार्ड ही है। इसके माध्यम से किसान देश की किसी भी बैंक या एटीएम से धनराशि निकाल सकते हैं।
यह मिलेंगे लाभ
-बार बार बैंक जाने से मिलेगा छुटकारा
-देश के किसी भी कोने से निकाल सकेंगे धन
-आरटीजीएस के तहत ट्रांसफर हो सकेगा धन
-कार्मिशयल बैंक के ग्राहकों सामान हो जाएंगे किसान