{"_id":"bd379192fe34df96951b62c9bffcc09c","slug":"dispute-in-the-two-groups-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन के मुद्दे पर दो गुटों में बंटे राज्यकर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन के मुद्दे पर दो गुटों में बंटे राज्यकर्मचारी
पीलीभीत।
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक सप्ताह पहले पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में चुनाव कर कर्मचारियों की नई कार्यकारिणी गठित की गई थी। इसमें अरविंद कुमार को जिलाध्यक्ष चुना गया था। कार्यकारिणी गठन के दो दिन बाद जिलाध्यक्ष ने खुद के संगठन को एकीकृत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का नाम देकर 23 फरवरी को जिला स्तर पर हड़ताल करने का एलान कर दिया। रविवार को इसमें बदलाव कर दिया गया। संगठन के मंत्री सतीश कुमार ने बताया प्रदेश अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी के आह्वान पर अब 23 फरवरी की हड़ताल स्थगित कर नौ मार्च की तिथि घोषित की गई है। उधर, उप्र राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हशमुद्दीन खां ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि कर्मचारियों के हित के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ही एकमात्र संगठन है, जो संघर्ष कर रहा है। एकीकृत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नाम से कुछ लोग कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों से किसी भी भ्रम में न पड़कर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन