{"_id":"597202c04f1c1b30118b4732","slug":"discussion-on-non-mistrust-against-purnanpur-block-chief-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पर चर्चा 11 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पर चर्चा 11 को
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
netaji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच के बाद डीएम ने निर्धारित की बैठक की तारीख
अमरिया ब्लाक प्रमुख के खिलाफ दाखिल किया गया अविश्वास प्रस्ताव डीएम ने जांच के बाद खारिज दिया था लेकिन पूरनपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ दाखिल अविश्वास प्रस्ताव जांच में ठीक मिला है। अब अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग कराई जाएगी जिसके लिए डीएम ने 11 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। बैठक की सूचना के लिए सभी बीडीसी सदस्यों को पत्र भेजा जा रहा है।
17 जुलाई को पूूरनपुर ब्लाक प्रमुख राजप्रीत कौर के खिलाफ सदस्यों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया गया था। जांच में अविश्वास प्रस्ताव ठीक पाया गया है। विभिन्न स्तरों पर हुई जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब डीएम ने इस पर बैठक की चर्चा कराने और जरूरत पड़ने पर वोटिंग कराने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए 11 जुलाई को ब्लाक सभागार में बैठक सुबह 10 बजे से बैठक बुलाई गई है। डीएम ने इसके आदेश जारी कर एसडीएम पूरनपुर को आरओ नियुक्त किया है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की बैठक एवं वोटिंग की सूचना देने के लिए सभी बीडीसी सदस्यों को पत्र भेजे जा रहे हैं।
274 सदस्यों में से 221 के साथ होने का दावा
पूरनपुर ब्लाक प्रमुख राजप्रीत कौर के खिलाफ भाजपा अतेंद्रपाल सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर ने पांच सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल के साथ 17 जुलाई को डीएम को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। इसमें 221 बीडीसी के साथ होने का दावा करते हुए उनके शपथपत्र सौंपे गए थे। अब 11 अगस्त को बैठक और उसके बाद वोटिंग के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी किसके साथ कितने सदस्य हैं।
विज्ञापन
अंदर खाने साथ लगी भाजपा
अतेंद्र पाल सिंह ने 17 जुलाई को अचानक ही चंद लोगों के साथ ही पीलीभीत पहुंचकर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे भाजपा का पूरा होमवर्क हो चुका है। हाईकमान के आदेश के बाद ही अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था। इस पर कोई अड़ंगेबाजी या वाहवाही लूटने का प्रयास न हो इसलिए बिना किसी तामझाम के ही अविश्वास प्रस्तुत कर दिया गया।
अमरिया के लिए पुन अविश्वास सोमवार
अमरिया ब्लाक प्रमुख के खिलाफ दाखिल अविश्वास प्रस्ताव जांच में भले ही खारिज हो गया हो लेकिन भाजपा का हौसला पस्त नहीं हुआ है। जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने बताया कि सोमवार को पुन: निर्धारित प्रारूप पर अविश्वास प्रस्ताव दाखिल दिया जाएगा।