फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Discussed the self-reliant economy and told the budget better

आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर चर्चा कर बजट को बेहतर बताया

Thu, 03 Feb 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Discussed the self-reliant economy and told the budget better
प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को देखते भाजपाई व अन्य। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत/ पूरनपुर। बीसलपुर, पूरनपुर, पीलीभीत शहर और बरखेड़ा में प्रधानमंत्री का वर्चुअली संबोधन सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ता और किसान बड़ी संख्या में जुटे। बजट आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था शीर्षक से आयोजित संवाद में प्रधानमंत्री ने किसानों को जोड़ा। डिजिटल इंडिया का जिक्र करते हुए युवाओं से भी संवाद किया। प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुनने के लिए भाजपाई दिग्गज और कार्यकर्ता भी एकत्र रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर के एक बरात घर में प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुनने के लिए भाजपा नेता-कार्यकर्ता एकत्र हुए। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बजट और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि अन्नदाता को ऊर्जावान बनाने का एक बड़ा अभियान निरंतर चल रहा है। इसके माध्यम से खेत में ही सोलर पैनल लगाने के लिए किसानों को मदद दी जा रही है। समय की मांग है कि भारत कृषि आधुनिक बने। नए तौर तरीके अपनाएं, किसानों का बोझ कम हो। देश की कृषि को टेक्नॉलॉजी आधारित और केमिकल फ्री बनाने के लिए कदम इस बजट मेें उठाए गए है। हर साल जो लाखों करोड़ रुपये हम खाद्य तेल खरीदने को निदेश भेजते हैं वो देश के किसानों को मिले, इसके लिए विशेष योजनाएं लागू की जा रही है। पीएम किसान निधि पर कहा कि 68 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जो पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। इसका लाभ देश के करीब 11 करोड़ किसानों को होगा। डिजिटल करेंसी पर चर्चा करते हुए कहा कि डिजिटल करेंसी काफी चर्चा में है। इसमें डिजिटल इकॉनॉमी को बहुल बल मिलेगा। ये जो डिजिटल रुपया अभी जो हमारी फिजिकल करेंसी है। उसका डिजिटल स्वरूप होगा। इसे आरबीआई से कंट्रोल किया जाएगा। इसको फिजिकल करेंसी से एक्सचेंज किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि पोस्ट ऑफिस के खाते भी बैंकों की तरह मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट, एटीएम और ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी। सस्ता और तेज इंटरनेट भारत की पहचान बन चुका है। गांव तक ऑप्टिल फाइवर कनेक्टिविटी पूरी होगी। प्रधानमंत्री ने शुरू होने वाली 5जी सुविधा सहित बजट के अन्य बिदुंओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने को विधायक, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी सहित कई भाजपा नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीसलपुर : भाजपा नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल
बीसलपुर। भाजपा कार्यालय पर बुधवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की वर्चुअल संवाद में भाग लिया। इसमें भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, भाजपा प्रत्याशी विवेक वर्मा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी शिवेंद्र नाथ शुक्ला, अमर सिंह, रूपेश रस्तोगी, राकेश गंगवार, रामपाल वर्मा, राकेश अवस्थी, नगर महामंत्री शिवराम गुप्ता, अमित शर्मा, महीप सिंह, राकेश बाथम, और राजवीर वर्मा समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखेड़ा : एलईडी वैन के माध्यम से रैली का लाइव प्रसारण देखा
बरखेड़ा। एलइडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली का कस्बे में स्थित भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर बुधवार को लाइव प्रसारण कार्यक्रम को भाजपा के लोगों ने देखा। लाइव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान विधान सभा बरखेड़ा के भाजपा प्रत्याशी स्वामी प्रवक्तानंद, विधानसभा प्रभारी कुंवर सुभाष पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार गंगवार, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सोनू बाल्मीकि, जिला महामंत्री महादेव गायन, जिला मीडिया प्रभारी श्यामबिहारी भोजवाल,मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत भोजवाल, प्रेम शंकर वर्मा, सत्यपाल शर्मा, दीपचंद राठौर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed