{"_id":"41de2ae7d3941af8169c302055f96983","slug":"director-elections-paste-provisional-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरेक्टर चुनाव को अनंतिम सूची चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरेक्टर चुनाव को अनंतिम सूची चस्पा
पीलीभीत।
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी गन्ना समिति के
विज्ञापन
डायरेक्टरों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के तीनों सहकारी
समितियों और दोनों सहकारी चीनी मिलों में डायरेक्टर के 12-12 पदों के लिए
चुनाव को मतदाताओं की अनंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है। वहीं डायरेक्टरों
ने डेलीगेट्स से समर्थन मांगना शुरू कर दिया है।
जिले की पीलीभीत, बीसलपुर और पूरनपुर सहकारी गन्ना विकास समिति और बीसलपुर व पूरनपुर की सहकारी चीनी मिल में डायरेक्टर के 12-12 पद हैं। इन पदों पर चुनाव के लिए 30 मार्च को नामांकन होना है।
इससे पूर्व बृहस्पतिवार को प्रक्रिया शुरू करते हुए सभी समितियों एवं चीनी मिलों पर मतदाताओं (डेलीगेटस) की अनंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है। पीलीभीत सहकारी गन्ना समिति में 12 सीटों पर होने वाले चुनाव में 582 मतदाता हैं। बृहस्पतिवार को समिति के गेट पर मतदाताओं की अनंतिम सूची चस्पा कर दी गई।
सचिव वसी अहमद ने बताया कि सूची में त्रुटियों के लिए शुक्रवार को आपत्तियां ली जाएंगी और उन्हें ठीक कर 29 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। उधर डायरेक्टर का चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं ने डेलीगेट्स से संपर्क कर समर्थन मांगना शुरू कर दिया है। इसको लेकर डेलीगेट्स की जमकर खातिरदारी भी की जा रही है।
डेलीगेट्स की सुरक्षा की मांग
अवंतीबाई लोधी महासभा ने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि डायरेक्टर के चुनाव के लिए प्रत्याशी डेलीगेट्स को धनबल से अपने पक्ष में कर रहे हैं साथ ही डेलीगेट्स को बंधक बनाकर गांव से दूर गोपनीय रख रहे हैं और चुनाव के दिन साथ लाकर अपने पक्ष में मतदान करा लेते हैं। ऐसे में अन्य प्रत्याशियों के लिए वोट मांगना मुश्किल हो रहा है। डायरेक्टर के बाद अध्यक्ष के चुनाव इस तरह की घटनाएं और बढ़ जाती हैं। महासभा ने इसे लोकतंत्र का हनन बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है।