फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Difficulties of advocates increased due to waterlogging, path of complainants became difficult

Pilibhit News: जलभराव से अधिवक्ताओं की बढ़ीं मुश्किलें, फरियादियों की डगर कठिन

Wed, 03 Sep 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 03 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Difficulties of advocates increased due to waterlogging, path of complainants became difficult
पीलीभीत। कई दिनों से हो रही बारिश और कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन के रास्ते में हुए जलभराव ने अधिवक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। फरियादियों और वादकारियों की डगर भी कठिन हो गई है। अधिवक्ताओं को न्यायालय तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जलभराव को लेकर बुधवार को भी अधिवक्ता संघ ने चिंता जाहिर की और प्रभारी जिला जज को एक प्रस्ताव भेजा। संघ ने मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले अधिवक्ता जलभराव और खराब रास्तों के कारण न्यायालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस वजह से उनकी अनुपस्थिति में उनके विरुद्ध कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में बैठने वाले सभी अधिवक्ताओं के चैंबर में पानी भरा हुआ है। चैंबर तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। उधर, ग्रामीण रास्ते जलमग्न और कलक्ट्रेट के रास्ते पर करीब तीन फुट पानी भरा होने से फरियादियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को न्यायालय में वाद की तारीख पर आए रघुनाथपुर निवासी राजा को पानी से होकर करीब 10 चक्कर लगाने पड़े। विक्की, रिद्धी प्रसाद और अन्य फरियादी भी घुटनों तक भरे पानी से होकर अधिवक्ताओं और अफसरों के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed