फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dhun Dhun-water lift barahi forest fire season

फायर सीजन में धूं-धूं कर जल उठा बराही जंगल

Tue, 22 Mar 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो /माधोटांडा।
ब्यूरो /माधोटांडा। Updated Tue, 22 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dhun Dhun-water lift barahi forest fire season
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला
बड़े पैमाने पर वन संपदा नष्ट होने की आशंका
विज्ञापन

फायर सीजन में वनों में आग लगाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, बावजूद इसके बराही जंगल में सोमवार रात से लगी आग मंगलवार दोपहर बाद तक धूं-धूं कर जलती देखी गई। इससे बड़े पैमाने पर वन संपदा नष्ट होने की आशंका है।

जिले में 15 फरवरी से जंगल में फायर सीजन शुरू हो जाता है। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी फायर लाइनों का फुकान करते हैं। उधर, सोमवार रात वाइफरकेशन से शारदा डैम जाने वाले मार्ग के किनारे बराही का जंगल आग की चपेट में आ गया। यह आग मंगलवार दोपहर तक दो किमी लंबे क्षेत्र में देखी गई। आग की जानकारी होने बावजूद कोई भी वनकर्मी आग बुझाने नहीं पहुंचा। गनीमत यह रही कि इस जंगल के दाईं ओर खारजा नहर और बाईं ओर पक्की सड़क और नहर है, नहीं तो आग जंगल के एक बड़े क्षेत्र में फैल सकती थी। सूत्रों के मुताबिक आग लगने से वन संपदा, राष्ट्रीय पक्षी मोर समेत अन्य कई वन्यजीवों के बच्चे और अंडों के नष्ट होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed