{"_id":"68bc87415f45cfb2790af067","slug":"dhruv-colony-remained-just-25-meters-away-from-sutia-drain-people-started-migrating-from-their-homes-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-143406-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सुतिया नाले से महज 25 मीटर दूर रह गई ध्रुव कॉलोनी, घरों से पलायन करने लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सुतिया नाले से महज 25 मीटर दूर रह गई ध्रुव कॉलोनी, घरों से पलायन करने लगे लोग
Sun, 07 Sep 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
घरों से सामान भरकर दूसरे गांव जाते ध्रुव कॉलोनी के लोग। स्रोत ग्रामीण
पूरनपुर। ध्रुव कॉलोनी के समीप शनिवार को भी कटान तेजी से हुआ। नदी का सुतिया नाला कटान करते हुए कॉलोनी के समीप तक पहुंच गया है। सुतिया नाले से महज 25 मीटर दूरी रह जाने से घबराए कॉलोनी के लोग पलायन करने पर मजबूर हैं। गांव में हुई बैठक में कटान रोकने के प्रयास न होने पर रोष व्यक्त कर रविवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर निर्णय लिया गया।
सुतिया नाला तेजी से कटान करते हुए ध्रुव कॉलोनी से महज 25 मीटर दूर रह गया है। लोगों ने घरों का सामान समेटकर समीप के गांव में रिश्तेदारों, करीबियों के यहां पहुंचाना शुरू कर दिया। गांव में हुई बैठक कहा गया कि पखवाड़ा भर से सुतिया नाला तेजी से कटान कर रहा है। अफसरों को ज्ञापन देकर कटान की रोकथाम के लिए मांग की गई। बाढ़ खंड की ओर से कटान रोकने को अब तक कोई भी कोशिश नहीं की गई। इसके विरोध में रविवार को गांव में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। धरना प्रदर्शन में ही अगली रणनीति तय की जाएगी। बैठक में विवेक चौहान, लल्लन सिंह, विक्रम, हरीशंकर, वासुदेव, बुधई, आनंद, रामायन, रामवल, रमेश, सिकदर, रामसूरत, अलवीर आदि शामिल रहे।
-- -- --
-- -- -
बाढ़ प्रभावित गांवों में लगे स्वास्थ्य शिविर
पूरनपुर। सीएचसी के प्रभारी चिकत्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि गांव चंदिया हजारा, कटकवारा, भरतपुर में शनिवार को भी स्वास्थ्य शिविर लगवाए गए। शिविर में पहुंचे मरीजों की जांच कराकर दवाई बंटवाई गई। उन्होंने बताया कि शिविरों में सर्वाधिक खुजली व बुखार के मरीज आए। संवाद
विज्ञापन
-- -- --
एक हजार राहत किट और मंगवाई
पूरनपुर। तहसीलदार अशीष गुप्ता ने बताया कि शारदा नदी पार के गांवों में अब तक एक हजार राहत किट का वितरण कराया गया। एक हजार राहत किट और मंगवाई गई है। रविवार को बाढ़ पीडि़तों को राहत किट बंटवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि गांव में जलभराव समाप्त होने पर कम्युनिटी किचिन दो दिन पहले ही बंद कर दिए गए। संवाद