फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dharnart traders assurance

धरनारत व्यापारियों को मिला आश्वासन

Sun, 05 Jul 2015 10:50 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 05 Jul 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
Dharnart traders assurance
दुकानों के आगे नाला बनवाने की मांग को लेकर शुरू हुआ स्टेशन रोड के व्यापारियों का धरना दूसरे दिन नगरपालिका अध्यक्ष के आश्वासन पर समाप्त हो गया। अध्यक्ष ने दो दिन बाद नाले का निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानों के आगे से अतिक्रमण को हटवाया गया था, लेकिन कई दिन बाद भी नाले व दुकानों पर आने जाने के लिए स्लैब आदि की व्यवस्था की गई की गई। इसके विरोध में स्टेशन रोड के व्यापारियों ने शनिवार से डोरीलाल फाटक के समीप अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। व्यापारियों ने नाला निर्माण कराने व दुकानों में आने जाने को स्लैब आदि की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की थी। इधर रविवार को भी तमाम व्यापारी धरने पर बैठे। इस दौरान हुई सभा में व्यापारियों ने नाला न बनने पर व्यवसाय प्रभावित होने और प्रशासन द्वारा कोई मदद न किए जाने पर रोष जताया। इस बीच नगरपालिका अध्यक्ष प्रभात जायसवाल धरना स्थल पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। व्यापारियों ने बताया कि छह-छह फिट के नाले खुले छोड़ दिए गए हैं। जिससे ग्राहक व दुकानदारों का आना जाना मुश्किल हो रहा है। व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। वहीं कई दुकानें भी बंद पड़ी है।  अध्यक्ष ने व्यापारियों को मंगलवार से नाला निर्माण कराने आश्वासन दिया। कहा कि नाला निर्माण दो दिन बाद शुरू करा दिया जाएगा। टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नाले की दीवार बनने के बाद व्यापारी अस्थाई स्लैब आदि डाल सकते हैं। अध्यक्ष के आश्वासन पर व्यापारियों ने धरने को समाप्त कर दिया। धरना देने वालों में मुकेश राजानी, कमलजीत सिंह, मिकिल जगोता, सचिन अग्रवाल, चंद्रशेखर बाहरी, विजय अग्रवाल, अवनीत साहनी, संदीप अग्रवाल, नवीन बाहरी, विमल गुलाटी, वीनू अग्रवाल, राजीव छाबड़ा चंद्रशेखर सब्बरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चौथे दिन भी धरने पर बैठे रामस्वरूप पार्क के दुकानदार
पीलीभीत। रामस्वरूप पार्क में दुकानदारों का चल रहा अनिश्विचकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर हुई सभा में दुकानदारों ने कहा कि दुकानदारों द्वारा पिछले कई दिन से अपने हक पाने को धरना चल रहा है, लेकिन कोई भी प्रशासनिक अफसर या जनप्रतिनिधि उनकी समस्या सुनने नहीं आया। अब दुकानदार मांगें पूरी न होने तक लगातार दिन व रात को धरने पर बैठेगे। धरना देने वालों में रजी, सलीम, सुहेल, जावेद, नवी अहमद, अतहर शम्सी, सलीम, अनीस अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed