फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dhan kharid

सरकारी धान खरीद का खाता खुला, चार सेंटरों पर 33 टन खरीद हुई

Mon, 05 Oct 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
dhan kharid
मंडी समिति की एक आढ़त पर लगा धान का ढेर। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। सरकारी धान खरीद का तीसरे दिन खाता खुल गया। नवीन मंडी समिति में तीन और बीसलपुर के एक क्रय केंद्र पर चार किसानों का 33 टन धान खरीदा गया। अन्य केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हुई। अधिकांश क्रय केंद्र प्रभारी नमी की मात्रा अधिक होने की बात कहकर किसानों को लौटा रहे हैं। दूसरी ओर आढ़तें अभी भी गुलजार हैं। आढ़ती नमी की मात्रा अधिक होने की बात कहकर 1350 से 1500 रुपये में धान खरीद रहे हैं। कुछ दिन बाद यही धान सरकारी क्रय केंद्रों पर किसी किसान के नाम पर चढ़ाकर बेचे जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू हो चुकी है। जनपद में किसानों से धान खरीद के लिए 166 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 1868 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। बीते बरसों में सरकारी धान खरीद में माफियागिरी हावी रही है। शाहजहांपुर की एक फर्म टेंडर में सबसे पहले क्रय केंद्र हथिया लेती है। इस बार डीएम पुलकित खरे पारदर्शिता से धान खरीद कराने को चुनौती के रुप में ले रहे हैं। अधिकारियों को भी धान खरीद में गड़बड़ी न होने देने के सख्त निर्देश हैं। मगर, धान खरीद का पुराना सिस्टम ऐसा बना है कि आढ़ती, दलाल और बिचौलिए पहले से ही पूरी धान खरीद पर हावी हो जाते हैं। इसी रणनीति के तहत सरकारी खरीद के पहले दिन सरकारी क्रय केंद्रों पर धान का एक भी दाना नहीं खरीदा गया। दो अक्तूबर को गांधी जयंती का अवकाश रहा। तीसरे दिन शनिवार को धान खरीद की शुरूआत हुई। पीलीभीत की नवीन मंडी समिति के तीन क्रय केंद्र और बीसलपुर के एक क्रय केंद्र पर चार किसानों का धान नमी की मात्रा मानक के अनुरूप होने पर खरीदा गया। डिप्टी आरएमओ डॉ. अविनाश झा ने बताया कि चार किसानों से 33 टन धान खरीद हुई है। आने वाले दिनों में धान खरीद में तेजी आएगी।
विज्ञापन

अधिक नमी बताकर लौटाए गए किसान
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के धान खरीद केंद्रों पर शनिवार को भी धान खरीद शुरू नहीं हो सकी। खरीद केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों को मानक के अनुरूप धान न होने की जानकारी देकर लौटाया जाता रहा। पीसीएफ के जिला प्रबंधक प्रवीण यादव ने घुंघचाई, अजीतपुर बिल्हा, बिलंदपुर अशोक, घाटमपुर के धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। मानक के अनुरूप धान की खरीद करने और किसान को बेवजह न लौटाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed