फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Devoutly celebrated Easter Feast

श्रद्धापूर्वक मनाया गया ईस्टर पर्व

Mon, 06 Apr 2015 12:01 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 06 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Devoutly celebrated Easter Feast
जिले भर में ईस्टर पर्व
विज्ञापन
श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गिरजाघरों में प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने पर रात्रि जागरण कर प्रार्थना की गई।

शहर के सेंट एलायसियस चर्च में रविवार को ईस्टर पर्व मनाया गया। इस दौरान चर्च के पादरी पायस मैनेजिज ने कहा कि ईस्टर पाप पर पुण्य की विजय, अंधकार पर प्रकाश की जीत है। उन्होंने कहा कि पाप व अंधकार की कोई जगह नहीं है। प्रभु येसु ने समाज की भलाई के लिए उस पर विजय प्राप्त की है।

प्रसाद वितरण के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ब्रदर ईवान, सिस्टर मेरी, डैजी, अनीता, एल्सी, जार्ज डैमियन, कॉड्रेड, मोहित, सोनी, मयंक आदि मौजूद रहे।

पूरनपुर। सेंट जोेसेफ चर्च में ईस्टर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर चर्च में भव्य सजावट की गई।
विशेष प्रार्थना सभा हुई। धर्म के लोगों का मानना है कि ईसा मसीह को क्रूस पर लटकाकर जालिमों ने मृत्यु दंड दिया था। तब वे इसके तीसरे दिन (आज) के दिन पुन: जीवित हो गए थे।

पर्व को लेकर रविवार को चर्च में फादर मॉरिस डेसा ने विशेष प्रार्थना सभा कराई। इस दौरान उन्होंने ईसामसीह के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और अमन शांति की दुआएं की। रोहित सिंह की गायक मंडली ने भजन प्रस्तुत किए। इधर शनिवार शाम मोमबत्तियां जलाकर प्रकाश किया गया। जागरण हुआ।

समारोह में सिस्टर टेसी, सिस्टर मर्लिन, सिस्टर अनेट, पतरेस, माग्रेट सिंह, संजय सिंह, किरन, नीलम, मैगदलीन, रीना स्प्रेड, रोनाल्ड, ज्वाइस, जार्ज कुट्टी, सुमित, पैट्रिक, पल्लू, स्टेला, लिली, आनंद प्रकाश, स्टेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed