फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Devotees took a pledge to renounce evils during the yagya

श्रद्धालुओं ने यज्ञ के दौरान लिया बुराइयां छोड़ने का संकल्प

Mon, 28 Feb 2022 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a pledge to renounce evils during the yagya
बीसलपुर। गांव दियोरिया में चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ में पांचवें दिन भी वेदी पूजन और यज्ञाहुति कार्यक्रम हुआ। शाम को प्रवचन हुए। कार्यक्रमों में काफी श्रद्धालु उमड़े। कई श्रद्धालुओं ने बुराइयां छोड़ने का संकल्प लिया। गांव दियोरिया में श्री रामचरित मानस मंडल के तत्वावधान में 22 फरवरी से नौ दिवसीय वार्षिक श्री रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ था, जो अभी जारी है।
विज्ञापन

शनिवार को पांचवें दिन कार्यक्रम स्थल पर वेदी पूजन और यज्ञाहुति का आयोजन हुआ। कार्यक्रम शाहजहांपुर के कस्बा तिलहर से आए यज्ञाचार्य अयोध्या प्रसाद शर्मा ने विधि विधान से कराया। इस मौके पर कुछ श्रद्धालुओं ने अपनी एक एक बुराई छोड़ने और उसके स्थान पर एक एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल हाथ जोड़कर परिक्रमा की और तरह तरह की मनोकामनाएं मांगी।
विज्ञापन

शाम को कथा वाचक भरतलाल ने श्रद्धालुओं से प्रवचन करते हुए कहा कि रामकथा सुनने वाले को मरने के बाद मोक्ष मिलता है। रामकथा सुनने से इंसान के दुर्गुण सद्गुणों में बदल जाते हैं। कथा वाचक गोपाल कृष्ण शर्माने कहा कि रामकथा सुनने से इंसान पवित्र हो जाता है। ऐसे लोगों का समाज में काफी आदर के साथ देखा जाता है। सभी लोगों को रामकथा का श्रवण प्रत्येक स्थिति में करना चाहिए। आरती और प्रसाद वितरण के साथ शनिवार के कार्यक्रम का समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed