फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Devha started cutting in Khalinwada, farmers' crops were destroyed

Pilibhit News: खलीनवादा में देवहा ने शुरू किया कटान, किसानों की फसलें समाई

Wed, 03 Sep 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 03 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Devha started cutting in Khalinwada, farmers' crops were destroyed
अमरिया। देवहा नदी का जलस्तर कम होने के बाद ग्राम खलीनवादा के समीप तेजी से कटान शुरू हो गया है। पिछले तीन दिनों में नदी 30 किसानों की 60 एकड़ से ज्यादा जमीन का कटान कर चुकी है। तेजी से गुरुद्वारे व गांव की ओर बढ़ रही नदी से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


देवहा नदी का जलस्तर जरूर कम होने लगा है, लेकिन नदी खलीनवादा गांव के आसपास तेजी से कटान कर रही है।
नदी अब गुरुद्वारे की ओर बढ़ रही है। देवहा नदी के तेज कटान को देखते हुए खलीनवादा गांव के लोग दहशत में है। ग्रामीणों को आशंका है कि अगर नदी के कटान की गति धीमी नहीं हुई तो दो-चार दिन में नदी गुरुद्वारे को अपनी चपेट में ले सकती है। इसके अलावा देवहा वैगुल फीडर नहर से गजरौला फार्म होकर रसूला जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया पानी के बहाव में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed