फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Development work will be done with six crore rupees from Regulated Area Fund

Pilibhit News: विनियमित क्षेत्र निधि के छह करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य

Wed, 27 Aug 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 27 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done with six crore rupees from Regulated Area Fund
पीलीभीत। विनियमित क्षेत्र की अवस्थापना निधि में जमा धनराशि से शहर की सड़कें, विकसित कॉलोनियों के सुंदरीकरण और प्रकाश व्यवस्था आदि के कार्य कराए जाएंगे। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में पीलीभीत विनियमित क्षेत्र की छह करोड़ रुपये की निधि के उपयोग के लिए हाल ही में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। शहर में इस निधि से विकास कार्य कराने की रूपरेखा तय की जा रही है।
विज्ञापन



शहर की कॉलोनी, बड़े भवन के नक्शे लेआउट पास कराने के लिए विनियमित क्षेत्र में एक निर्धारित शुल्क जमा होता है। जो कॉलोनाइजर, भवन स्वामी आदि को अवस्थापना विकास निधि व सामान्य निधि में जमा करना होता है।
विज्ञापन

विनियमित क्षेत्र का यह दायित्व है कि भविष्य में वह इस धनराशि से शहर की कॉलोनी, सड़कें, प्रकाश, यातायात, सामुदायिक विकास कार्य कराएं। सामान्य निधि में कम शुल्क जमा होता है, जोकि छोटे विकास कार्यों में प्रयोग किया जाता है। पीलीभीत विनियमित क्षेत्र की अवस्थापना विकास निधि में अब तक छह करोड़ की धनराशि जमा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य निधि में लगभग 25 लाख रुपये जमा है। सामान्य निधि से कुछ कार्य कराएं भी जा चुके हैं। लेकिन अवस्थापना निधि के सृजन के लिए हाल ही में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में ईओ, अधीक्षण अभियंता जल निगम, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण की एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी इस धनराशि को खर्च कर शहर में सुंदरीकरण के कार्य कराएगी। इसको लेकर विनियमित क्षेत्र कुछ विकास कार्यों के भी प्रस्ताव बना रही है।


0000

सिटी मजिस्ट्रेट ने किया प्रयास



पीलीभीत विनिमय क्षेत्र बनने के बाद लंबे समय से लेआउट नक्शे पास कराए जा रहे थे। साथ ही उसका शुल्क अवस्थापना निधि में जमा किया जा रहा था। लेकिन पूर्व में किसी भी सिटी मजिस्ट्रेट ने इसके व्यय व शहर के सुंदरीकरण के कार्य की योजना नही बनाई। हाल ही में सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने डीएम की अनुमति के बाद पहले आगे बढ़ाई। फिर मंडलायुक्त ने अवस्थापना निधि सृजन के खर्च के लिए मंडल स्तर से कमेटी गठित करने का प्रस्ताव दिया, इसके बाद अवस्थापना सृजन निधि की कमेटी गठित की गई है।

वर्जन

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में अवस्थापना सृजन निधि के लिए कमेटी गठित की गई है। जो भी महत्वपूर्ण शहर के विकास कार्य होंगे वह प्रस्ताव बनाकर कराए जाएंगे।



विजय वर्धन तोमर, सिटी मजिस्ट्रेट / प्रभारी विनिमय क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed