फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Deteriorating condition of an education student sitting on hunger strike

भूखहड़ताल पर बैठे एक शिक्षामित्र की हालत बिगड़ी 

Mon, 31 Jul 2017 08:12 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 31 Jul 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
Deteriorating condition of an education student sitting on hunger strike
भूखहड़ताल पर बैठे एक शिक्षामित्र की हालत बिगड़ी  - फोटो : भूखहड़ताल पर बैठे एक शिक्षामित्र की हालत बिगड़ी 
समायोजन रद्द होने से नाराज शिक्षामित्रों ने छठे दिन भी आंदोलन जारी रखा। जिला मुख्यालय पर शिक्षामित्रों ने बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत के आवास पर पहुंचकर उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आंदोलनरत शिक्षामित्र विधायक आवास से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरना दिया और भूखहड़ताल जारी रखा। वहीं बीसलपुर में शिक्षामित्रों ने विधायक रामसरन वर्मा को ज्ञापन दिया। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर शिक्षामित्र भूखहड़ताल पर बैठे। इसमें प्रमुख रूप से मोहनलाल, अनुपम शुक्ला, वीर सिंह गंगवार, ममता वर्मा, कृष्णगोपाल, भावना सक्सेना, राम सिंह गंगवार, प्रभादेवी, प्राची अग्रिहोत्री, मंजू गंगवार, सुनीता गंगवार, सर्वेश स्वर्णकार शामिल हुए। इस दौरान बरखेड़ा के शिक्षामित्र वीर सिंह गंगवार की अचानक तबियत खराब हो गई। हालांकि कुछ देर बाद उनकी हालत में सुधार देखा गया। 
विज्ञापन

आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ व संयुक्त सक्रिय समिति के संयुक्त तत्वावधान में जिले भर के शिक्षामित्र शहर की वसुंधरा कॉलोनी में एकत्र हुए। उन्होंने बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत के आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। उन्होंने शिक्षामित्रों की मांग को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और धैर्यपूर्ण संघर्ष करने की अपील की। इसके बाद आंदोलनरत शिक्षामित्र जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए बीएसए कार्यालय परिसर स्थित धरनास्थल पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी कर धरना दिया। धरनास्थल पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह टोनी को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इधर कई अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर शिक्षामित्रों का समर्थन किया। अध्यक्षता जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पासवान व संचालन राजेश कुमार मिश्रा ने किया। इस मौके पर सूर्यकांत मिश्रा, तीरथदेव, महेंद्रपाल वर्मा, अमरजीत, राम सिंह राठौर, हरिओम पांडेय, त्रिलोकी नाथ, अजदीप रंधावा, मुन्ने अली, चंद्रभान, रमेश चंद्र, संजीव कुशवाहा, हरीश शर्मा, भावना सक्सेना, गीता सक्सेना, प्रमोद कुमार, दिलनवाज खां, वेदपाल सिंह, अजयपाल शर्मा, ममता, मंजू मिश्रा, शांती ध्यानी, सुमनबाला, सुमन पांडेय, धर्मादेवी, अनीता शर्मा, सुनीता शर्मा, शिखा गोस्वामी समेत जिले भर के शिक्षामित्र शामिल रहे।
विज्ञापन


विधायक को सौंपा ज्ञापन 
बीसलपुर। समायोजन निरस्त होने से आक्रोशित चल रहे शिक्षामित्रों ने सोमवार को भाजपा विधायक रामसरन वर्मा के आवास पर पहुंचकर उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षामित्रों ने सहायक अध्यापक पद पर वापसी कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला संरक्षक सूर्यकांत मिश्रा, जिला अध्यक्ष हरिओम पांडेय, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह, जिला महामंत्री वीरसिंह गंगवार, हरिओम गंगवार, रामासरे वर्मा, प्रेमप्रकाश, कमलेश कुमार, वेदप्रकाश, सोनी गंगवार, नरेशपाल, हरिशरन, सर्वेश, जहांगीर, श्रीकृष्ण, जावित्री, सुमन, रजनीश, नीरज, दिनेश, सुधीर, तेजवती, सोनी, सुनील, अजय, रामप्रकाश, गौरव, बृजपाल, किरन, सतेंद्र, जितेद्र और राकेश आदि शिक्षामित्र शामिल रहे। इस दौरान एसडीएम जेपी चौहान, सीओ प्रवीन कुमार व कोतवाल एके  सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed