Pilibhit News: 36 घंटे में 30 एमएम हुई बारिश ने किसानों को रुलाया, गेहूं की 20 फीसदी फसल नष्ट
सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में बारिश से अबतक बीस फीसदी गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। आगे भी बारिश होने की आशंका बनी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत जिले में बेमौसम बारिश ने किसानों को रुला दिया है। रुक रुककर बारिश हो रही है। सोमवार रात को कई इलाकों में तेज बारिश हुई। 36 घंटे में करीब 30 एमएम बारिश हुई है। इससे किसानों की कमर टूट गई है। गेहूं की फसल के साथ सरसों, मसूर और आम के बौर को भी नुकसान हुआ है। तेज हवा से गेहूं की फसल गिर गई है, खेतों में पानी भर गया है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार बारिश से अबतक बीस फीसदी गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। आगे भी बारिश होने की आशंका बनी हुई है। बीते 36 घंटे से हो रही बारिश में किसानों को हुए नुकसान को लेकर कृषि विभाग ने फसलों का बीमा कराने के लिए सभी ब्लॉकों में टीम को तैयार किया है।
प्रशासन ने भी कृषि और राजस्व विभाग की टीमों को बनाकर सर्वे कराने की तैयारी की है। बारिश थमने के बाद टीमें गांवों में जाकर सर्वे करेंगी। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सर्वे के लिए टीमों को बनाया जा रहा है। खेतों में करीब 20 प्रतिशत से अधिक गेहूं की फसल बिछ गई है। इसके अलावा मटर, मसूर, लाही को भी नुकसान हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.