फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Despite the ban, Satha paddy is being planted in Puranpur area

Pilibhit News: प्रतिबंध के बाद भी पूरनपुर क्षेत्र में हो रही साठा धान की रोपाई

Tue, 18 Mar 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 18 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Despite the ban, Satha paddy is being planted in Puranpur area
पूरनपुर क्षेत्र में प्रतिबंध के बाद लगाई जा रही साठा धान की फसल।संवाद
पूरनपुर। प्रतिबंध के बाद भी क्षेत्र में साठा धान की रोपाई तेजी से चल रही है। कई गांवों के अलावा नगर से सटे इलाके में भी किसान साठा धान की रोपाई में जुटे हैं। क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ जमीन पर साठा धान लगाया गया है। प्रशासन व कृषि विभाग के अधिकारी न तो इन्हें रोक रहें हैं, न ही साठा धान के नुकसान किसानों को बताने के लिए गंभीर हैं।
विज्ञापन


साठा धान में सिंचाई के लिए पानी की अधिक जरूरत पड़ती है। क्योंकि इस दौरान बारिश कम होती है, ऐसे में भूगर्भ जल का इस्तेमाल ही सिंचाई के लिए होता है। इस वजह से जिले के कई हिस्सों में भूगर्भ जल का स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। इसको देखते हुए साठा धान की रोपाई पर प्रतिबंध है। डीएम ने रोपाई रोकने के साथ ही किसानों को जागरूक करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। राइस मिलर को भी साठा धान न खरीदने के लिए कहा गया है। मगर, यह पूरी कवायद कागजों पर ही है।
विज्ञापन

शुरू में घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव घाटमपुर और कुंवरपुर में रोपे गए साठा धान को राजस्व कर्मियों ने पहुंचकर नष्ट करा दिया था। कुछ स्थानों पर साठा धान रोपने के लिए तैयार की गई पौध भी नष्ट कराई गई थी। अब अधिकारी व कर्मचारी फील्ड पर नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत मार्ग पर नगर से सटे क्षेत्र में ही कई एकड़ जमीन पर साठा धान रोपा गया। कई अन्य जगह भी तेजी से रोपाई चल रही है। इसके अलावा घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमराया, कालाबोझ, गोपालपुर, जमुनिया जगतपुर, अभयपुर माधौपुर, पिपरिया मझरा सहित सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के कई गांवों में साठा धान की रोपाई तेजी से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed