{"_id":"6457a8a12d6d5653d10c6f96","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-roadshow-in-pilibhit-on-monday-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीलीभीत में डिप्टी सीएम आज, बीसलपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीलीभीत में डिप्टी सीएम आज, बीसलपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे रोड शो
Mon, 08 May 2023 09:07 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 May 2023 09:07 AM IST
सार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहले बीसलपुर में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे। इसके बाद पीलीभीत शहर आएंगे। यहां वह छतरी चौराहे से रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को पीलीभीत जिले में रहेंगे। उपमुख्यमंत्री पहले बीसलपुर, इसके बाद शहर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे। उनके हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए रविवार को अधिकारियों ने ड्रमंड इंटर कॉलेज के मैदान का निरीक्षण किया। मैदान में पानी भरा हुआ है। अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद अब हेलीपैड पुलिस लाइन में बनना तय हुआ है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पूरनपुर आए थे। अब निकाय चुनाव में जातिगत आंकड़ों को साधने के लिए सोमवार को उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य आ रहे हैं। पहले वह बीसलपुर में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे। इसके बाद पीलीभीत शहर आएंगे। यहां वह छतरी चौराहे से रोड शो करेंगे। रोड शो के लिए भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
UP Nikay Chunav: छह साल में दंगामुक्त हुआ यूपी, उत्सव-महोत्सव का बना प्रदेश; बरेली में बोले सीएम योगी
विज्ञापन
भाजपा के कई नेता एक दिन पहले से ही यहां पहुंच गए हैं। डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड बनाने के लिए ड्रमंड इंटर कॉलेज के मैदान को चुना गया था। इसके लिए रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार, एसडीएम सदर देवेन्द्र सिंह, सीओ सिटी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग उदय नरायन के साथ जाकर मैदान को देखा।
मैदान में नमी के साथ ही पानी भरा पाया गया। इस लिहाज से हेलीपैड बनाना उचित नहीं माना गया। अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद अब हेलीपैड पुलिस लाइन में बनाया जा रहा है। एसडीएम सदर ने बताया हेलीपैड को लेकर निरीक्षण किया गया था। मैदान में पानी भरा होने के कारण अब यहां हेलीपैड नहीं बनाया जाएगा।