फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   demonstration

किसान महासभा ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Sat, 03 Jan 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sat, 03 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
demonstration
भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता अलाउद्दीन शास्त्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के पुतले को साथ लेकर नारेबाजी करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ता ब्लाक चौराहा पहुंचे। यहां भूमि अधिग्रहण संशोधन के विरोध में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला आग के हवाले कर दिया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए अलाउद्दीन शास्त्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने देशी और विदेशी उद्योगपतियों के हित में किसानों और मजदूरों को मार देने की पूरी तैयारी कर ली है। इसी नीति के तहत 2013 में कांग्रेस राज में बनाए गए भूमि अधिग्रहण अधिनियम में संशोधन कर किसानों के हितों पर चोट कर उद्योगपतियों के पक्ष में नए साल का तोहफा दिया गया है। गरीब किसानों, मजदूरों के अच्छे दिन को सबसे बुरे दिनों की ओर ढकेल दिया गया है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालों में अलाउद्दीन शास्त्री, देवाशीष राय, देवीदयाल, रमाकांती, रामभरोसे लाल, नगीना, धनीराम, रमेश, प्रहलाद, ईश्वर दयाल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed