फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demonstration by picketing for non-construction of underpass

अंडरपास न बनने पर धरना देकर किया प्रदर्शन

Thu, 16 Dec 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by picketing for non-construction of underpass
पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर धरना देकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। अंडरपास न बनने के विरोध में लाइनपार के लोगों ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने समस्या का समाधान न होने तक प्रतिदिन दो घंटे धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में समस्या का समाधान न होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

रेलवे लाइनपार नगरपालिका के पांच वार्ड और देहात क्षेत्र में करीब 50 हजार से अधिक आबादी है। रेलवे के आमान परिवर्तन से पहले लाइनपार के लोगों के आवागमन के लिए रेलवे की ओर से कई बाउंड्री पर जगह-जगह रास्ते छोड़े गए थे। इन रास्तों से लोग रेलवे लाइनपार कर दूसरी ओर आते थे। रेलवे के आमान परिवर्तन पर प्लेटफॉर्म ऊंचा होने आदि पर लोगों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

बुजुर्ग, बीमार, महिलाएं अधिक परेशान हैं। आमान परिवर्तन पर फुट ओवरब्रिज बनाया गया है। मगर इससे भी बुजुर्ग, महिलाओं, बीमारों को आवागमन में असुविधा होगी। लाइनपार के लोग शुरू से ही अंडरपास की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर डीएम, सांसद, विधायक को भी पत्र भेजे गए। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की। मगर अंडरपास नहीं बन सका। इसके विरोध में बुधवार को लोगों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पहुंचे तहसीलदार अशोक गुप्ता को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग से माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग तक पटरी के किनारे आवागमन को सड़क निर्माण कराने, दोपहिया, चौपहिया वाहनों, बुजुर्गों, महिलाओं आदि के आवागमन को अंडरपास बनवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में अमान परिवर्तन को लेकर आवागमन बाधित होने पर विधान सभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करने वाले संजीव वर्मा ने बताया कि समस्या का समाधान न होने पर प्रतिदिन दो घंटे धरना प्रदर्शन होगा। जरूरत पड़ी पर क्रमिक, आमरण अनशन भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed