{"_id":"61e72846a8a9b97a6e1a8a4c","slug":"demand-of-land-possion-from-candidate-pilibhit-news-bly472949551","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता जी आएंगे तो जमीन के मालिकाना हक की बात उठाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता जी आएंगे तो जमीन के मालिकाना हक की बात उठाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। चुनाव का प्रचार शुरू हो गया है। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों के गली- मोहल्लों में चुनावी चर्चा गर्म होने लगी है। भारत नेपाल सीमा से सटे गांव गभिया सहराई के चौराहे पर बैठे लोग चुनाव पर चर्चा करते नजर आए। युवाओं के अलावा बड़े बुजुर्ग भी शामिल थे। आपसी बातचीत में इनका कहना था कि नेता जी वोट मांगने आएंगे तो हम सब जमीन के मालिकाना हक का मुद्दा उठाएंगे।
गांव में बंगाली वोटर की संख्या अधिक है। जिस जमीन पर वे काबिज हैं और खेती कर रहे है। वही जमीन राजस्व अभिलेखों में उनके नाम दर्ज नहीं है। जमीन के मालिकाना हक का मुद्दा वे हर चुनाव में उठाते रहे हैं। चुनावी चर्चा पर ध्यान दिया गया तो यह लोग आपस में पार्टियों के टिकट को लेकर अपने-अपने कयास लगाते दिखे। चर्चा हो रही थी शिक्षित युवाओं और गरीब, मजदूरों की समस्याएं सुनने और निस्तारण कराने वाली सरकार और नेता को चुनने चाहिए।
दल के साथ स्थानीय नेताओं को लेकर भी अलग- अलग तर्क दिए जा रहे थे। चर्चा फिर घूम कर क्षेत्र के मुददों पर आई। जिस पर लोग यह कहते दिखे कि मूलभूत सुविधाओं के साथ जमीन का मालिकाना हक पाने के लिए लंबे समय से क्षेत्र की जनता पीड़ित है। इस बार नेता जी आएंगे तो उनके सामने यह मुद्दा प्राथमिकता के साथ रखेंगे। बोले- अभी तो संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता अधिक दिख रही है। टिकट की सूची जारी हो तब असली चुनाव शुरू होगा।