फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Delimitation begins in Nagar Panchayat Naugawan Pakdiya, 14 wards will be formed

नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में परिसमीन शुरू, 14 वार्ड बनेंगे

Sun, 08 May 2022 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Delimitation begins in Nagar Panchayat Naugawan Pakdiya, 14 wards will be formed
पीलीभीत। नौगवां पकड़िया नगर पंचायत में वार्डों का गठन करने के लिए परिसीमन शुरू हो गया है। वर्ष 2011 की आबादी 18078 को आधार मान कर 1251 लोगों पर एक वार्ड का गठन होगा। इस संख्या को जरूरत के हिसाब से 15 प्रतिशत तक घटाया और बढ़ाया जा सकता है लेकिन परिसीमन शुरू होने के बाद यह बात स्पष्ट हो गई है कि आने वाले चुनाव में नगर पंचायत में 14 वार्ड सदस्यों के साथ चेयरमैन चुना जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत नौगवां पकड़िया का गठन 31 मार्च 2019 को हुआ था लेकिन अभी तक नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिए चुनाव नहीं हुए हैं। फिलहाल की स्थिति में न ग्राम प्रधान है और न ही नगर पंचायत अध्यक्ष। नगर के सामान्य कामकाज का संचालन नगर पालिका परिषद पीलीभीत से होता है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के पास ही अतिरिक्त कार्यभार है।
विज्ञापन

प्रदेश में निकाय चुनाव नवंबर 2022 में हो सकते हैं। इसके लिए शासन स्तर पर वार्डों के गठन, परिसीमन व सीटों के आरक्षण पर मंथन किया जा रहा है। इसी क्रम में नौगवां नगर पंचायत के लिए वार्डों के गठन का काम शुरू हो चुका है। अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 की आबादी के आधार पर वार्ड का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आबादी के हिसाब से 14 वार्ड बन रहे हैं। एक वार्ड का गठन 1251 लोगों की संख्या पर किया जाना प्रस्तावित है लेकिन अगर कहीं जरूरत है तो इस संख्या को 15 प्रतिशत तक घटाया और बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी परिसीमन के काम को पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed