फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   death

जलते चूल्हे में गंधक पोटाश डालने पर धमाका, महिला की मौत

Mon, 09 Nov 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
death
बीसलपुर। घर पर रखी गंधक पोटाश को जलते चूल्हे में डालते ही तेज धमाका हुआ। इससे उठी आग की लपटों से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, वहां मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। उधर, घटना को लेकर पटाखा बनाते वक्त विस्फोट का शोर मचा रहा। हालांकि पुलिस की जांच में मामला गलत निकला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नगीपुर अखौली निवासी नन्हेंलाल का गांव के बाहर खेत है। खेत में अक्सर जंगली सुअर आकर फसल खराब कर देते थे। जंगली सुअर को भगाने के लिए गंधक पोटाश रखी जाती है। हथौड़ीनुमा उपकरण से गंधक दागने पर जानवर भाग जाते थे। रविवार दोपहर पत्नी 25 वर्षीय विमला देवी घर पर थीं। घर की अलमारी में गंधक पोटाश की पुड़िया रखी हुई थी। पुड़िया पुरानी होने की वजह से उन्होंने खराब समझा और जलते चूल्हे में डाल दिया। गंधक पोटाश आग में डलते ही तेज धमाका हुआ और लपटें निकली। इसकी चपेट में आकर विमला देवी गंभीर रुप से झुलस गईं। आनन-फानन में परिजन उन्हें कस्बा अमृता खास के एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आ गए। उधर, किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। कोतवाल सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। परिवार वालों से हादसे की जानकारी जुटाई गई है। पटाखा बनाते वक्त विस्फोट जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed