{"_id":"595266194f1c1ba84a8b45f0","slug":"death-of-swami-college-clerk-from-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से स्वामी कॉलेज के लिपिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से स्वामी कॉलेज के लिपिक की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से अशोक कालोनी निवासी 32 वर्षीय सुखदेव सिंह की मौत हो गई। वह स्वामी एजुकेशनल कॉलेज में लिपिक थे। बरेली से प्रकाशित एक अखबार में पार्ट टाइमर के रूप में कंप्यूटर आपरेटर का कार्य भी करते थे। यह घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। सुखदेव सिंह अपने घर में मोटर से घर की धुलाई कर रहे थे। मोटर बंद करने को बोर्ड से तार निकालते समय एक तार उनके हाथ में छू गया। उनकी चीख सुनकर पहुंचे परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो सुखदेव सिंह बेसुध पड़े थे। उन्हें फौरन सीएचसी व नगर के दो प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने घरेलू उपचार के तहत सुखदेव का शव घर के समीप एक खाली प्लाट में रेत में करीब पांच घंटे बाद तक दबाकर रखा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सुखदेव की अचानक हुई मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। सुखदेव सात बहनों का इकलौता भाई था। उनके माता-पिता का कई साल पहले निधन हो चुका है। घर में पत्नी, चार साल का पुत्र व चार माह की पुत्री है।
विज्ञापन