फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Deadly attack on Granthi going to Gurudwara, condition critical

Pilibhit News: गुरुद्वारा जा रहे ग्रंथी पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Tue, 03 Mar 2026 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Granthi going to Gurudwara, condition critical
अस्पताल में चल रहा इलाज, शाहजहांपुर के खुटार के गांव कजरा के हैं निवासी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

पूरनपुर। बाइक से रम्पुरा कोन गुरुद्वारा जा रहे ग्रंंथी शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव कजरा निवासी हरविंदर सिंह (34) पर रविवार को रास्ते में जानलेवा हमला किया गया। लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़े मिले ग्रंथी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ग्रंथी को इलाज के लिए अब बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे दिन भी ग्रंथी को होश नहीं आया। पुलिस ने ग्रंथी की पत्नी गुरजीत कौर की ओर से सोमवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना रविवार शाम सात बजे गांव कढेरचौरा से रम्पुरा कोन जाने वाले मार्ग पर नदहा पुलिया के समीप की है। ग्रंथी हरविंदर सिंह के लहूलुहान हालत में रास्ते में पड़े होने की सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के लोगों के अलावा ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। बेहोशी की हालत में ग्रंथी को सीएचसी पूरनपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां से ग्रंथी को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है। एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रंथी की पत्नी गुरजीत कौर ने बताया कि पति को दूसरे दिन भी होश नहीं आया है। हमला किसने और क्यों किया, इसकी भी जानकारी दूसरे दिन नहीं दे सके। पुलिस ने ग्रंथी की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें कहा गया कि उनके पति तीन साल से गांव रम्पुरा के गुरुद्वारा में ग्रंथी थे। रविवार शाम नदहा वाली पुलिया के समीप लोहे की रॉड से वार कर हमला किया गया है। उनके सिर और माथे पर गहरी चोट आई है। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed