{"_id":"62c7f92b8c97ca01c0475e34","slug":"deadbody-of-a-saint-missing-from-2-days-found-in-amariya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: दो दिन से लापता साधु की लाश मिली, हत्या का संदेह, शक के आधार पर हिरासत में कुछ लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: दो दिन से लापता साधु की लाश मिली, हत्या का संदेह, शक के आधार पर हिरासत में कुछ लोग
Fri, 08 Jul 2022 03:00 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरिया
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 08 Jul 2022 03:00 PM IST
सार
गुरुवार को सुबह मंदिर परिसर में एक स्थान पर खून के छींटे थे। शराब के दो पौवे खाली पड़े थे। जब आसपास के लोगों ने यह नजारा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के जिठनियां गांव में गुरुवार रात को महादेव मंदिर के साधु मदनलाल कश्यप उर्फ ऋषि गिरी (52) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह छह जुलाई की रात से लापता थे। आशंका है कि हत्या करके उनके शव को फेंक दिया गया है।
विज्ञापन
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव उमरसठ निवासी मदनलाल कश्यप उर्फ ऋषिगिरी जिठनियां के मंदिर में तीन वर्ष से रह रहे थे। वह अकेले रहते थे और गांव व आसपास के लोगों का उनके मंदिर में आना जाना था। मंदिर में बुधवार को रात साढ़े सात बजे तक उन्हें देखा गया था।
विज्ञापन
गुरुवार को सुबह मंदिर परिसर में एक स्थान पर खून के छींटे थे। शराब के दो पौवे खाली पड़े थे। जब आसपास के लोगों ने यह नजारा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी लल्लन सिंह ने बताया कि गुरुवार को रात करीब साढ़े नौ बजे मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर नहर मार्ग पर सड़क के किनारे ऋषि गिरी की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
सिर पर चोट थी। खून निकला हुआ था। ऐसा लगता है कि हत्या करके लाश फेंकी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शक के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।