{"_id":"64e11347c1debe53a60d5996","slug":"dead-body-of-youth-found-in-pond-fear-of-death-due-to-drowning-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-2936-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तालाब में मिला युवक का शव, डूबने से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तालाब में मिला युवक का शव, डूबने से मौत की आशंका
Sun, 20 Aug 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर के रमपुरा रोड की घटना स्थल पर लगी भीड़ ।
बीसलपुर। रम्पुरा रोड के पास तालाब में क्षेत्र के गांव कर्रखेड़ा निवासी 26 वर्षीय मनोज गंगवार का शव शनिवार देर शाम बरामद हुआ। मनोज के पानी में डूब कर मरने की आशंका जताई जा रही है।
कोतवाली के गांव कर्रखेड़ा निवासी देवकी देवी गंगवार ने बताया कि उनका पुत्र मनोज शराब पीने का आदी था। आए दिन शराब पीकर हंगामा करता था। मनोज शुक्रवार को दिन में 11 बजे नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में रह रही अपनी बहन रेखा गंगवार से शराब के लिए रुपये मांगने गया था। रुपये न मिलने पर वह बहन से झगड़ा कर चला आया था।
मनोज शुक्रवार देर शाम तक घर नहीं पहुंचा, लेकिन घरवालों ने उसकी तलाश नहीं की, क्योंकि वह अक्सर कई-कई दिन तक गायब रहता था। शनिवार की शाम कुछ लोगों ने रम्पुरा रोड पर नगर से लगभग दो किमी दूर सड़क किनारे स्थित तालाब में एक शव उतराता देखा। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची देवकी देवी ने शव की पहचान अपने पुत्र मनोज के रूप में की। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।