फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dead body of woman found hanging from tree in pilibhit

Budaun News: रात में खेत पर गई महिला, सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Tue, 28 Jan 2025 05:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Jan 2025 05:24 PM IST
सार

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में महिला का शव उसके घर के निकट पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक वह रात में शौच करने के लिए घर से निकली थी। 

विज्ञापन
dead body of woman found hanging from tree in pilibhit
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव कुकरईया में सोमवार रात शौच करने खेत में गई महिला घर वापस नहीं लौटी। मंगलवार सुबह घर के पास ही महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जिससे सनसनी मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मटकुली निवासी सदाश्री (35) की शादी सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव कुकरईया निवासी अशोक के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि सदाश्री सोमवार रात शौच करने की बात कहकर गई थी। मंगलवार सुबह उसका शव घर के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मृतका के मायकेवाले भी पहुंच गए। मृतका के भतीजे नीरेश ने पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। सहसवान कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतका के तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटा और दो बेटियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed