फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead body of leopard cub found on the road

सड़क पर मिला तेंदुए के शावक का शव

Tue, 22 Mar 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of leopard cub found on the road
वन विभाग की टीम ने कब्जे में लिया शव । संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर रिछौला चौकी के निकट सोमवार देर रात तेंदुए के शावक का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। किसी वाहन की टक्कर से मौत का अंदेशा व्यक्त किया गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ, तेंदुए की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जंगल के अलावा आबादी क्षेत्र के निकट बाघ और तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है। इन दिनों गर्मी के चलते बाघ और तेंदुए जंगल से निकल कर मार्गों पर आ रहे हैं। वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से दावे तो किए जा रहे हैं लेकिन देर रात जंगल मार्गों पर अनियंत्रित स्पीड में दौड़ रहे वाहनों पर प्रतिबंध नहीं लग सका है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात तेंदुए के शावक का रिछौला के निकट शव बरामद हुआ। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में ले लिया गया है। प्रथम दृष्टया तेंदुए के शावक का शव प्रतीत हो रहा है। टाइगर रिजर्व से जुड़े पशु चिकित्सकों को बुलाया गया है। उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed