फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit UP Gang Rape News: dead body of a 16 years old girl found police suspects gangrape and murder

UP News: छात्रा से दरिंदगी, नग्न अवस्था में गन्ने के खेत में मिला शव, मुंह में ठूंसा था कपड़ा; कई जगह चोट के निशान

Sun, 14 Nov 2021 01:50 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 14 Nov 2021 01:50 PM IST
सार

पीलीभीत के बरखेड़ा गांव में सामूहिक दुष्कर्म की भयावह घटना सामने आई है। 16 वर्षीय छात्रा के साथ दरिंदगी कर आरोपियों द्वारा उसे जान से मार दिया गया। करीब 14 घंटे बाद उसका शव मिला जिसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।

विज्ञापन
Pilibhit UP Gang Rape News: dead body of a 16 years old girl found police suspects gangrape and murder
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सामूहिक दुष्कर्म की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आरोपियों की दरिंदगी की गवाही देने वाले घटनास्थल को देख पुलिस भी हैरान रह गई है। करीब 14 घंटों से लापता छात्रा का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। उसके मुंह में ठूंसा हुआ कपड़ा और शरीर पर पड़े निशानों को देख पुलिस भी हैवानियत का अंदाजा लगाकर आश्चर्य कर रही है।
विज्ञापन


मामला बरखेड़ा थानाक्षेत्र के एक गांव की है, जहां कक्षा 12वीं की 16 वर्षीय छात्रा शनिवार सुबह पौने सात बजे घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी, लेकिन वह कोचिंग नहीं पहुंची और न ही कोचिंग के बाद स्कूल पहुंची। जब शाम साढ़े पांच बजे तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। 
विज्ञापन


परिवार वालों ने पहले सहेलियों और शिक्षकों से पूछा, लेकिन जब कहीं कुछ पता नहीं चल सका तो रात 9 बजे पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने गांव के ही युवक के सचिन के खिलाफ बहला फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन




नग्न अवस्था में पड़ा था शव
इसके बाद गांव में फिर से तलाश की गई। रात करीब 11 बजे गांव के बाहर नहर के किनारे गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में छात्रा का शव मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। उसके शरीर पर और मुंह में भी चोटें थीं। 

स्कूल बैग, साइकिल और छात्रा के जूते पास में ही पड़े थे। बीयर की चार खाली बोतलें, नमकीन के खाली पैकेट और अधजली सिगरेट पड़ीं थीं। पिता की ओर से अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कही गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नामजद सचिन समेत कई युवकों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed