{"_id":"61bce1d744336c57c1031bfc","slug":"dead-body-found-in-drain-suspected-of-murder-pilibhit-news-bly469595234","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल के नाले में नग्न शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल के नाले में नग्न शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
घटना स्थल को सूंघ कर दौड़ लगाता खोजी कुत्ता। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। चीनी मिल के नाले में एक व्यक्ति का नग्न शव मिला। उसके शरीर और प्राइवेट पार्ट पर चोटों के निशान थे। शव से पास के खेत में और करीब दो सौ मीटर सड़क किनारे खेत में कई गन्ने टूटे और फटे पड़े थे। सड़क पर 200 मीटर तक खून के धब्बे भी मिले। पुलिस गन्ने से पीटकर हत्या की आशंका जता रही है। खेत में एक चादर और रुमाल मिला, इसकी जांच पुलिस कर रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। फील्ड यूनिट टीम और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन की। राइस मिल के सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
किसान सहकारी चीनी मिल के पास असम हाईवे से गांव मुजफ्फरनगर जाने वाले खड़ंजे पर शुक्रवार सुबह निकले मजदूरों ने करीब 46 वर्षीय व्यक्ति का नग्न शव नाले में पड़ा होने की सूचना भाकियू जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह को मोबाइल पर दी। स्वराज सिंह ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को कब्जे में लिया। शव के समीप खड़ंजे की दूसरी ओर गन्ना के खेत में एक बिजली खंभे के पास और करीब कुछ दूरी पर राइस मिल की दीवार के समीप खेत में खून पड़ा था। यहां से करीब 200 मीटर दूरी पर सड़क किनारे गन्ने के खेत के कई गन्ने टूटे और फटे पड़े थे। यहां सड़क के दूसरी ओर गन्ने के खेत में एक चादर मिली। इसी दौरान फील्ड यूनिट टीम, डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता घटना स्थल से 200 मीटर दूर गन्ना के खेत में जा घुसा। खेत में एक रुमाल मिला। इसके बाद खोजी कुत्ता गांव मुजफ्फरनगर की ओर दौड़ता हुआ पक्की सड़क तक जाकर रुक गया। पुलिस के अनुसार व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट, बाएं हाथ में, गर्दन में, आंख की भौ पर चोट के निशान थे। तमाम प्रयास के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसएसआई आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि व्यक्ति की गन्नों से पीटकर हत्या करने की आशंका है। उसके कपड़ों को आसपास के खेतों में खोजा जा रहा है। इधर, पुलिस को अवैध संबंधों में भी हत्या का शक है।
राइस मिल के चौकीदार से पूछताछ
राइस मिल के चौकीदार लखीमपुर खीरी के फरधान निवासी रामचंद्र लाल से पुलिस ने पूछताछ की। रामचंद्र लाल ने रात में शोर-शराबा होने, घटना की जानकारी से इनकार किया। रामचंद्र ने बताया कि रात को अधिक समय तक राइस मिल के मुख्य गेट के पास ही रहा। दो बार राइस मिल में चक्कर लगाए। मगर राइस मिल के रात को चलने पर हो रहे शोर से अन्य शोर नहीं सुनाई दिया। पुलिस ने चादर, रुमाल और टूटे हुए कुछ गन्नों का कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
एक व्यक्ति का नग्न शव मिला है। शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया जांच में हत्या होना लग रहा है। शव की शिनाख्त के प्रयास हो रहे हैं। शव की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
- वीरेंद्र विक्रम, सीओ
पहले भी इलाके में मिल चुके हैं शव, दो की आज तक नहीं हो सकी शिनाख्त
घटनास्थल के तीन किलोमीटर दायरे में पहले भी हत्या कर फेंके गए शव मिल चुके हैं। शवों की शिनाख्त बमुश्किल कई दिनों बाद हो सकी थी। जली मिली महिला और एक युवक की शिनाख्त तो आज तक नहीं हो सकी।
गांव पिपरिया दुलई के समीप कई वर्ष 2015 में 15 सितंबर को गांव निवासी सुरेश के धान के खेत में युवक का शव मिला था। उसका दायां हाथ, बायां पैर और सिर नहीं था। नारंगी रंग का गमछा और खून से सना डंडा शव के समीप मिला था। डंडे को हत्यारों ने एक पास के पेड़ से ही तोड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था।
19 सितंबर 2015 को शव की शिनाख्त सेहरामऊ उत्तरी के गांव सुल्तानपुर निवासी 32 वर्षीय छोटे के रूम में हुई थी। तब पुलिस ने चौकीदार की ओर से अज्ञात पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने शिनाख्त के बाद घटना का खुलासा कर हत्यारोपियों का चालान किया था। इससे छह साल पहले एक युवक का पुआल के ढेर में जला शव मिला था। पुलिस ने शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था, लेकिन आज तक शिनाख्त नहीं हो सकी। एक महिला का भी पुआल में जला शव मिला था। महिला की भी शिनाख्त आज तक नहीं हो सकी।