Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DCM truck fell into the under-construction culvert helper got trapped in the steel rods in Pilibhit

UP News: संकेतक न होने से निर्माणाधीन पुलिया में गिरी डीसीएम, सरियों में फंसा हेल्पर, दमकल टीम ने निकाला

Mon, 15 Dec 2025 05:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Dec 2025 05:37 PM IST
सार

पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में माधोटांडा मार्ग पर निर्माणाधीन सड़ा पुलिया में डीसीएम गिर गई, जो सरियों पर अटक गई। सरियों के बीच हेल्पर फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दमकल टीम की मदद से उसे बाहर निकाला। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। 

विज्ञापन
DCM truck fell into the under-construction culvert helper got trapped in the steel rods in Pilibhit
डीसीएम में घुसी सरियों के बीच फंसा युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर रविवार रात निर्माणाधीन सड़ा नाला पुलिया के पास हादसा हो गया। संकेतक और अन्य सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण डीसीएम पुल निर्माण में लगी सरियों में घुसकर अटक गई। हादसे में हेल्पर गंभीर घायल होकर डीसीएम में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वेल्डिंग मशीन से डीसीएम काटकर युवक को बाहर निकाला। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


हादसा सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में माधोटांडा मार्ग पर निर्माणाधीन सड़ा पुलिया पर रविवार रात करीब 10:30 बजे हुआ। पीलीभीत से माधोटांडा की ओर जा रही डीसीएम अचानक निर्माणाधीन पुल के गहरे गड्ढे में जा गिरी और सरियों में फंसकर अटक गई। हादसे के बाद डीसीएम का चालक किसी तरह वाहन से निकलकर भाग गया, जबकि हेल्पर सरियों के बीच फंस गया। पैर का हिस्सा सरिया में फंसा होने से वह घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास गांव के लोग जमा हो गए। 
विज्ञापन


सरियों के बीच फंस गया था युवक 
हादसे की सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस के साथ दमकल की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सरिया के बीच फंसे हेल्पर को बमुश्किल बाहर निकाला गया। कुछ सरिया भी काटनी पड़ी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के अनुसार घायल युवक थाना न्यूरिया के ग्राम रतरनपुर निवासी ओमकार (40) है। पूछताछ में सामने आया कि वह चालक के साथ कलीनगर स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद संबंधित कार्यदायी संस्था के कर्मियों को निर्माण स्थल पर हादसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीण बोले, संकेतक व बैरियर न होना रही हादसे की वजह
सड़ा गांव के लोगों का कहना है कि करीब आठ माह पूर्व पुलिया निर्माण शुरू कराया गया। बरसात के चलते कार्य बंद रहा। इसके बाद भी कार्य की गति धीमी रही। निर्माण क्षेत्र में एक ओर ठेकेदार की ओर से मार्ग पर ही कैंप लगाकर रास्ते का रोका गया है, जबकि पीलीभीत की ओर से आने पर कोई बैरियर आदि मार्ग पर नहीं लगाया गया। रविवार रात डीसीएम के पुलिया में घुसने के पीछे भी यही वजह बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed