फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Days of Puranpur-Dhanaraghat road are over, repair will be done with Rs 35 crores

Pilibhit News: पूरनपुर-धनाराघाट सड़क के दिन बहुरे, 35 करोड़ से होगी मरम्मत

Mon, 19 Feb 2024 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Days of Puranpur-Dhanaraghat road are over, repair will be done with Rs 35 crores
जर्जर हालत में पूरनपुर धनाराघाट रोड । संवाद
पीलीभीत/ पूरनपुर। जल्द ही पूरनपुर-धनाराघाट मार्ग पर हरीपुर रेंज कार्यालय तक 10 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत की जाएगी। साथ ही सड़क को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। शासन ने इसके लिए 35 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

पूरनपुर से धनाराघाट जाने वाली सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। वर्षा के दौरान इस मार्ग से निकलना मुश्किल हो जाता है। करीब तीन माह पहले जब लोक निर्माण विभाग मंत्री यहां आए थे तो लोगों ने सड़क बनवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

समस्या को देखते हुए विभाग ने सड़क मरम्मत का प्रस्ताव भेजा। प्रस्ताव पर शासन ने हरीपुर रेंज कार्यालय तक दस किलोमीटर तक सड़क के निर्माण के लिए 35.67 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। बजट स्वीकृत होने के बाद इसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी की गई है। भारी भरकम बजट जारी मिलने से लोगों को जर्जर सड़क पर आवागमन से निजात मिलने की आस है। संभावना जताई रही है कि जल्द ही सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सात मीटर चौड़ी हाेगी सड़क
पूरनपुर-धनाराघाट मार्ग को चौड़ा भी किया जाएगा। अब तक सड़क की चौड़ाई करीब पांच मीटर है। अब इसे सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। माना जा रहा है कि सड़क की चौड़ाई अधिक हो जाने से आवाजाही में आसानी होगी।

-
हल्की वर्षा में तालाब बन जाती है सड़क
पूरनपुर-धनाराघाट मार्ग वैसे तो पूरा खराब है लेकिन यहां पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने करीब एक किलोमीटर लंबा हिस्सा काफी खराब है। यहां सड़क के नाम पर गिट्टी भी नहीं बची है। हल्की वर्षा में ही सड़क तालाब का रूप ले लेती है। ऐसे में छोटे-बड़े वाहनों को गुजरने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed