फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dark clouds gathered, drizzling rain made the weather pleasant

Pilibhit News: उमड़ीं काली घटाएं, रिमझिम बरसात से मौसम सुहाना

Tue, 26 Aug 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 26 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dark clouds gathered, drizzling rain made the weather pleasant
पीलीभीत। शहर में मंगलवार सुबह कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। फिर दोपहर में अचानक काली घटाएं छा गईं। इससे अंधेरा छाने लगा। इस बीच बिजली की तेज गड़गड़ाहट के बीच रिमझिम बरसात होने लगी। करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। साथ ही धान व गन्ना की फसलों को भी लाभ मिला। मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार व शुक्रवार को फिर बारिश होने का पूर्वानुमान दिया गया है। मंगलवार को तराई के जिले में मौसम का बदलाव होने पर तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि मंगलवार को जिले में न्यूनतम तापमान 25.2 एवं अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जबकि सोमवार को 26.3 एवं 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। डाॅ. ढाका के अनुसार मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को फिर बारिश होने का पूर्वानुमान दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed