{"_id":"625db82b9e9193549c3d814a","slug":"dancers-danced-fiercely-in-the-ceremony-video-went-viral-pilibhit-news-bly4819409131","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में नर्तकियों ने लगाए जमकर ठुमके, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में नर्तकियों ने लगाए जमकर ठुमके, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंधौरा बिंदुआ में रविवार की रात एक स्थान पर समारोह में नर्तकियों ने जमकर ठुमके लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंधौरा बिंदुआ निवासी एक व्यक्ति के घर रविवार की रात आयोजित समारोह में नर्तकियों ने प्रतिबंध के बावजूद जमकर ठुमके लगाए।
आयोजन समिति के कुछ युवकों ने भी मंच पर नर्तकियों के साथ नृत्य किया। समारेाह में मेहमानों के अलावा सिंधौरा बिदुआ और आसपास के गांवों के काफी लोग मौजूद थे। किसी ने नर्तकियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब एसपी के निर्देश पर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
दियोरिया के प्रभारी कोतवाल मुजम्मिल खां ने बताया कि उप निरीक्षक से जांच कराई जा रही है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. का कहना है कि वीडियो देखने के बाद उचित धाराओं में मामला पंजीकृत कराएंगे। कार्रवाई होगी।