{"_id":"5995e1724f1c1b73108b4745","slug":"damini-wins-over-medha-at-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामिनी ने विश्वविद्यालय में लहराया मेधा का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामिनी ने विश्वविद्यालय में लहराया मेधा का परचम
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
damini
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएससी गृहविज्ञान में हासिल किए सर्वाधिक अंक
पुष्प इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज एंड हायर स्टडीज की छात्रा दामिनी जौहरी ने एमएससी गृहविज्ञान में 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में अपनी मेधा का परचम लहराया है।
संस्था के प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि एमएससी गृहविज्ञान तृतीय वर्ष की छात्रा दामिनी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर रुहेलखंड विश्वविद्यालय में टॉप किया है। इसके अलावा इसी कक्षा की इंदु शर्मा ने 76.62 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। संस्था के प्रबंध निदेशक एसपीएस संधू ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पुष्प कॉलेज और जिले के लिए गौरव का विषय है कि इस वर्ष विश्वविद्यालय के आगामी होने वाले दीक्षांत समारोह में पुष्प कॉलेज की तीन छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। मालूम हो कि इससे पूर्व बीएससी गृह विज्ञान तृतीय वर्ष की सौम्या शर्मा और बीबीए तृतीय वर्ष की इरवा शाहीन ने भी विश्वविद्यालय टॉप किया है। दामिनी और इंदु की उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद सलीम, उप-प्राचार्य डॉ. गीतिका शुक्ला, डॉ. निर्मल कौर, विभागाध्यक्ष पूजा सक्सेना, डॉ. मोहिनी सक्सेना, विनीता, छाया गंगवार, भावना कटियार, ईशा महेंद्रू, नेहा कमर, स्वाती गंगवार, वंदना मिश्रा, आस्था अग्रवाल, वीरेंद्रपाल कौर आदि ने बधाई दी।