{"_id":"8fce8d9278143f96778afc7d903257e9","slug":"dam-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैम के वर्जित क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैम के वर्जित क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 25 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 किमी लंबे शारदा सागर डैम के किनारे लगभग 610 फिट क्षेत्र वर्जित क्षेत्र कहलाता है। इसमें किसी भी प्रकार का निर्माण अथवा आवास नहीं बनाया जा सकता, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते पिछले कई सालों से इस वर्जित क्षेत्र में अतिक्रमण हो रहा है। झोपड़ी डालकर रह रहे कई अतिक्रमणकारियों ने अंदर ही अंदर पक्के निर्माण भी शुरू कर दिए हैं। शुरू में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई न होने पर लोगों के हौसले बढ़ गए जिससे अतिक्रमण बढ़ने लगा। पिछले दिनों अधिशासी अभियंता जीवनराम यादव ने यहां निरीक्षण के दौरान अतिक्रमणकारियों को हटाने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर सोमवार को जिलेदार सुरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में टीम डैम के छह किलोमीटर के निकट वर्जित क्षेत्र में पहुंची और हाल ही में किए गए अतिक्रमणकारियों को खदेड़ कर झोपड़ी आदि हटा दीं। सहायक अभियंता आरके शर्मा और जेई वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि डैम के अंदर की पिचिंग जर्जर है। ऐसे में बाहरी क्षेत्र में भी अतिक्रमण भविष्य में काफी खतरनाक हो सकता है। अतिक्रमणकारियों को हटाया गया है। इसकी जांच कराई जा रही है यदि किसी ने पक्का निर्माण किया है तो उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन