फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Daggamari is not stopping, anger is increasing, drivers and conductors took out a procession in protest

Pilibhit News: थम नहीं रही डग्गामारी, बढ़ रहा रोष, चालक-परिचालकों ने विरोध में निकाला जुलूस

Fri, 22 Aug 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 22 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Daggamari is not stopping, anger is increasing, drivers and conductors took out a procession in protest
जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट जाते रोडवेज डिपो के  चालक-परिचालक। संवाद
पीलीभीत। शहर के नौगवां चौराहे से डग्गामार वाहनों का संचालन न थमने से रोडवेज डिपो के चालक-परिचालकों में रोष बढ़ता जा रहा है। करीब 10 दिन पहलेे कर्मचारियों ने कुछ वैन पकड़कर बस अड्डे में खड़ी की थीं। बृहस्पतिवार को कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने चालक-परिचालकों के संग डग्गामारी के खिलाफ जुलूस निकाला। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डा परिसर में जगह कम होने से अधिकांश बसों का संचालन बस अड्डे से करीब पांच सौ मीटर दूर नौगवां चौराहे से होता है। बरेली और अन्य स्थानों को जाने वाले वैन व डग्गामार वाहन भी यहीं से सवारी बैठाते हैं। नियमों की अनदेखी कर हो रहे संचालन से परिवहन और पुलिस विभाग के जिम्मेदार मौन हैं। डिपो की आय और कम सवारी मिलने पर वेतन से होने वाली कटौती को लेकर रोडवेज के चालक-परिचालक डग्गामार वाहनों के संचालन का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले चालक-परिचालकों ने खुद ही वैन को डिपो में लाकर खड़ा किया। इसके बाद कार्रवाई के लिए अफसरों को जानकारी दी। इस दौरान डिपो पर करीब दो से तीन घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा। मगर, डग्गामार वाहनों का संचालन बंद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारी डिपो पर एकत्र हुए। जुलूस के रूप में नौगवां चौराहे पहुंचे। यहां से नारेबाजी करते हुए शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा होकर कलक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में मौजूद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि रोडवेज बसों का संचालन नौगवां चौराहा व असम चौराहे से हो रहा है। इन चौराहों पर डग्गामार वाहन चालक हावी हैं। इससे रोडवेज की आय पर काफी असर पड़ रहा है। वहीं लोड फैक्टर न आने से कर्मचारियों की तनख्वाह भी कट रही है। इससे उन्हें आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में शाखा अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, शाखा मंत्री साधुराम दिवाकर, शाखा उपाध्यक्ष गोपाल साहनी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष राजीव पांडे, कार्यालय मंत्री अमित चौहान, आदित्य शर्मा सहित अन्य चालक-परिचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed