{"_id":"66311bc0499e14d8a203e073","slug":"cylinder-caught-fire-while-cooking-in-school-cook-died-due-to-burns-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-115592-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्कूल में खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, झुलसने से रसोइया की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्कूल में खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, झुलसने से रसोइया की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। गांव हीरपुर मीरपुर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बच्चों के लिए खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। जिससे रसोइया गंभीर रूप से झुलस गईं। जिनकी मंगलवार को मौत हो गई।
क्षेत्र के मीरपुर हीरपुर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को मध्याह्न भोजन पक रहा था। भोजन को रसोइया रामस्नेही देवी बना रहीं थी। इस बीच चूल्हे में लगी नली से गैस लीक होने पर सिलिंडर ने आग पकड़ ली। सिलिंडर व चूल्हा जलने लगा। खाना बना रहीं रसोइया रामस्नेही (56) गंभीर रूप से झुलस गईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें निगोही की सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में यहां से उन्हें जिला मुख्यालय भेज दिया गया। जहां मंगलवार की दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद