फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CVO retire

एडी को बंधक बनाने में फंसे सीवीओ सेवानिवृत्त, छह घंटे पहले छोड़ा चार्ज

Fri, 01 May 2020 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
CVO retire
पीलीभीत। अपर निदेशक (पशुपालन) को बंधक बनाकर धमकाने के विवाद में घिरे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डॉ. ज्ञान प्रकाश ने 30 अप्रैल को सेवानिवृत्ति से दिन सुबह ही चार्ज छोड़ दिया। इधर सोशल मीडिया पर उनके निलंबित होने की भी पोस्ट वायरल हो रही है, हालांकि उन्होंने अपने निलंबन की बात नकार दी है।
विज्ञापन

अपर निदेशक डॉ. जीवनलाल बुधवार दोपहर शहर स्थित पशु चिकित्सालय पहुंचे थे। वह यहां पशु संरक्षण गृह की रिपोर्ट न भेजे जाने की जांच करने आए थे। आरोप है कि इस बीच मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ज्ञानप्रकाश भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ लोगों के प्रयास से मामला शांत करा दिया गया। घटना के बाद अपर निदेशक ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मुख्य सीवीओ डॉ. ज्ञान प्रकाश पर बंधक बनाकर अपर निदेशक को धमकाने का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

इधर डॉ. ज्ञान प्रकाश का कहना है कि उनके ऊपर सुनियोजित ढंग से कार्रवाई की गई है। गुुरुवार को उनका रिटायरमेंट होना था। पशु संरक्षण गृह की रिपोर्ट रोजाना भेजी जा रही थी। जांच की कोई वजह नहीं थी। फिलहाल डॉ. ज्ञान प्रकाश ने रिटायरमेंट के दिन कुछ घंटे पहले ही चार्ज छोड़ दिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तरल नत्रजन केंद्र (पीलीभीत) के संयुक्त निदेशक डॉ. अखिलेश्वर सिंह गर्ग को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पद का चार्ज दिया गया है। इधर डॉ. ज्ञान प्रकाश के शासन द्वारा निलंबन की पोस्ट भी वायरल हो रही है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed