फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   curruption case

मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसा लेखपाल

Sun, 23 Aug 2020 09:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
curruption case
पीलीभीत। तहसील पूरनपुर के एक लेखपाल पर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के आरोप के आरोप लगाए है। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए वह मुहर लगाने से लेकर जांच और प्रमाण पत्र बनाने तक हर काम सुविधा शुल्क लिए बिना नहीं करता। लेखपाल के भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें मिलने के बाद सांसद वरुण गांधी ने डीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

सांसद वरुण गांधी ने डीएम को भेजे गए पत्र में बताया कि तहसील पूरनपुर में तैनात दिलावरपुर इलाके का लेखपाल मनमानी और नियम विरुद्ध तरीक से काम करता है। सांसद का कहना है कि किसान सम्मान निधि के आवेदकों से 100 रुपये प्रति व्यक्ति वसूली की जाती है। ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र के आवेदनों पर रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपाल ने पांच-पांच सौ रुपये ग्रामीणों से सुविधा शुल्क लिया। सरकारी जमीनों पर दबंगों से सांठगांठ कर लेखपाल ने कब्जा करा दिया। किसानों को खसरा खतौनी का इंतखाब देने के लिए 100 रुपये के हिसाब से वसूली करता है। लेखपाल को रुपये न देने वाले का काम नहीं होता। गांवों में गुटबाजी और पार्टीबंदी कराने में भी लेखपाल की भूमिका रहती है। कई किसानों से चकरोड की नाप कराने के एवज में भी लेखपाल ने मोटी रकम की वसूली की। सांसद ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर लेखपाल को हटाने और आरोपों की जांच कराकर लेखपाल पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। उधर, डीएम पुलकित खरे ने बताया कि अभी सांसद का कोई पत्र मुझे नहीं मिला है। अगर कोई पत्र मिलता है तो वह जांच कराकर सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed