{"_id":"68fe72aeca6517ef080913c4","slug":"cultural-programme-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-146712-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता में हिमाचली प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता में हिमाचली प्रथम
Mon, 27 Oct 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
मझोला में तीन दिवसीय मेले के समापन पर अतिथियों को सम्मानित करते आयोजक। संवाद
मझोला। रामलीला मैदान पर चल रहे तीन दिनी विराट दशहरा एवं दीपावली मेले का रंगारंग प्रस्तुति के साथ समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में हजारों लोगों ने झूले, स्टॉल, सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया।
समापन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा ने किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के अनुज विजय गंगवार और मुख्य विकास अधिकारी आरके श्रीवास उपस्थित रहे। इनके अलावा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अजय गोयल, संयुक्त बार एसोसिएशन अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, राम औतार अग्रवाल, सीएमओ डॉ. आलोक कुमार, उत्तराखंड के दर्जा राज्यमंत्री राजपाल सिंह, अपूर्व सिंह, सीओ गायत्री यादव, रंजीत सिंह नामधारी, भाजपा प्रदेश विस्तारक प्रमुख अलंकर शर्मा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि भी उपस्थित रहे।
विद्या मंदिर के बच्चों ने बागवान नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से माता-पिता के सम्मान का संदेश दिया। डीडीआर ग्रुप बनबसा और चंपावत के कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुति दी। बाल गायक शिवांशु मेहता ने प्रभु श्रीराम के भजन गाए। यूरोपियन कलाकार एमिना ने हिंदी गीतों और विंग्स डांस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता में हिमाचली पहले स्थान पर रहीं। तन्वी गोयल को दूसरा और नंदिनी बरोई को तीसरा स्थान मिला। मझोला आइडियल प्रतियोगिता में काठगोदाम की दिव्यांशी गुसैन को प्रथम स्थान मिला। उत्कर्ष को विशेष पुरस्कार से नवाजा। जूनियर वर्ग में आनंदिता मिश्रा पहले स्थान पर रहीं। नृत्य सीनियर वर्ग में सोनू टाइगर और जूनियर वर्ग में मनरूप कौर को पहला स्थान मिला। समूह नृत्य में फ्लिपर ग्रुप को पहला स्थान मिला। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। बाद में लकी ड्रा का आयोजन हुआ।