{"_id":"61c76b16602cf1301f385804","slug":"crs-inspection-will-be-held-on-27th-and-28th-between-shahgarh-mailani-pilibhit-news-bly4704767122","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहगढ़ -मैलानी के बीच 27 और 28 को होगा सीआरएस निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहगढ़ -मैलानी के बीच 27 और 28 को होगा सीआरएस निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे परिक्षेत्र लखनऊ के रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान 27 और 28 दिसंबर को मैलानी-शाहगढ़ के बीच आमान परिवर्तन कार्य का निरीक्षण करेंगे। सब कुछ ठीक मिला तो जल्द ही यात्रियों को बड़ी लाइन की रेलगाड़ियों में सफर करने की सुविधा मिल सकेगी। कार्यदायी संस्था ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। एक दिन पहले कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने इंजन दौड़ाकर ट्रैक की क्षमता का ट्रायल किया था।
लखनऊ रूट पर मैलानी-शाहगढ़ के बीच आमान परिवर्तन का काम पूरा हो गया है। कार्य की गुणवत्ता परखने के लिए 27 दिसंबर को प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण आरके यादव, मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, मुख्य इंजीनियर निर्माण (पश्चिम) एके सिंह, रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना अधिकारी राजेश श्रीवास्तव के अलावा मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 44.26 किलोमीटर लंबे रूट का दो दिन में निरीक्षण करेंगे। पहले दिन 27 दिसंबर को मैलानी-दुधिया खुर्द और 28 दिसंबर को दुधिया खुर्द-शाहगढ़ रेल लाइन का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त मार्गवर्ती सभी बड़े और छोटे पुल, समपारों, प्वाइंट्स, स्टेशन पैनल, यात्री की सुविधाएं को लेकर प्लेटफार्म आदि का मोटर ट्रॉली के द्वारा निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद 28 दिसंबर को ही रेल संरक्षा आयुक्त विशेष ट्रेन से शाहगढ़- मैलानी रेल खंड का स्पीड ट्रायल करेंगे। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 27 और 28 दिसंबर को सीआरएस गति परीक्षण करेंगे।
डीआरएम ने की ट्रैक से दूर रहने की अपील
मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने स्थानीय जनता से कहा कि निरीक्षण और स्पीड ट्रायल के दौरान नव आमान परिवर्तित रेल खंड पर रेल ट्रैक और समपारों के निकट न जाएं। पशुओं को भी न जाने दें।