फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crop

25 से 50 प्रतिशत तक के फसल

Wed, 25 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 25 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
31 मार्च तक आंकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है। एडीएम ने सभी तहसीलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

फरवरी के अंतिम सप्ताह में हुई ओलावृष्टि और बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ था। गेहूं और सरसों की फसल चौपट हो गई हैं। अब तक 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान वाले किसानों की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजकर 3.63 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इस पर शासन ने 2.16 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करा दी है।
अब शासन कम नुकसान वाले किसानों को राहत देने के लिए फिर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। इसमें 25 से 50 प्रतिशत तक के नुकसान का आंकलन किया जाएगा। एडीएम आलोक सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर 31 मार्च तक सर्वे कराकर रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है।
विज्ञापन


देर से लिया सही फैसला
कम नुकसान वाले खेतों का सर्वे किए जाने से किसानों ने खुशी जाहिर की है। किसानों ने इसे शासन का देर से लिया गया सही निर्णय बताया है। वहीं कुछ किसानों ने इसे सरकार का दिखावा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले किसान
किसानों को मिलेगी राहत
बारिश से बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं जिनका नुकसान 50 प्रतिशत से कम हुआ है। शासन के इस निर्णय से उन्हें भी राहत मिल सकेगी।
- भगवान सिंह, आनंदापुर

पहले ही होना चाहिए था
ओला पड़ने और बारिश से नुकसान के बाद ही शासन को दो श्रेणियों में सर्वे कराना चाहिए था जिससे सभी किसानों को उनके नुकसान के हिसाब से मुआवजा मिल जाता।
- नंदराम, बिठौरा

सर्वे तो ठीक लेकिन कब मिलेगी राहत
किसानों को राहत देने के नाम पर सरकार सर्वे तो करा रही है लेकिन किसानों को इससे कितनी राहत मिलेगी और कब तक मिलेगी इसका कुछ पता नहीं है। सर्वे में धांधली भी संभावना है।

- देवकुमार, मुडिया रामकिशन

केवल दिखावा है दोबारा सर्वे
बारिश से फसलों को चौपट हुए एक महीना हो चुका है। इसमें कई किसानों तो फसल को जोतकर चैनी लगानी शुरू कर दी है। वहीं गिरी हुई कुछ फसल धूप निकलने के बाद खड़ी हो गई है। ऐसे में दुबारा सर्वे केवल दिखावा है।
- देवपाल, पुरैनिया तेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed