{"_id":"5d5840b58ebc3e89d77a7244","slug":"crocodile-pilibhit-news-bly372603461","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मछली पकड़ रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मछली पकड़ रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, घायल
Sun, 18 Aug 2019 03:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खारजा नहर में मछली पकड़ रहे क्षेत्र के हरीपुर गांव निवासी 23 वर्षीय अनिल पर मगरमच्छ ने हमला कर घायल कर दिया। हाथ पैर चलाकर युवक ने बमुश्किल जान बचाई। ग्रामीणों ने उसे माधोटांडा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम हरीपुर की सीमा से खारजा नहर गुजरती है। आसपास गांवों के लोग नहर में मछली पकड़ने जाते हैं। शनिवार शाम हरीपुर निवासी हेमराज का 23 वर्षीय पुत्र अनिल मछली पकड़ने के लिए खारजा नहर पर गया था।
विज्ञापन
युवक नहर किनारे बैठ कर मछली पकड़ रहा था, तभी नहर से निकलकर मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हाथ पैर चलाने पर मगरमच्छ ने उसे छोड़ दिया और नहर में चला गया। हिम्मत कर युवक अपने गांव पहुंचा।
विज्ञापन