{"_id":"6521abdacdc2c5a7b4090f45","slug":"crocodile-entered-the-house-after-coming-out-of-apsara-river-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-5476-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अप्सरा नदी से निकलकर घर में घुसा मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अप्सरा नदी से निकलकर घर में घुसा मगरमच्छ
Sun, 08 Oct 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
अमरिया में मकान में घूसे मगरमच्छ को वन कर्मियो ने पकड़ा । स्रोत - वन विभाग
अमरिया। नदी, तालाबों से निकलकर मगरमच्छ लगातार आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार रात अप्सरा नदी से निकलकर मगरमच्छ कस्बे के एक घर में घुस गया। परिवार के लोगों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर देवहा नदी में छोड़ा।
अमरिया क्षेत्र में बहने वाली अप्सरा नदी व डीबी फीडर नहर में बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। शुक्रवार देर रात अप्सरा नदी से निकलकर एक मगरमच्छ कस्बा निवासी विक्की के घर में घुस गया। मगरमच्छ को देखकर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी होने पर आस-पड़ोस के लोग आ गए। सूचना पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर सुरेश पाल वर्मा, वन रक्षक चौधरी गौरव सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डिप्टी रेंजर सुरेश पाल वर्मा ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़कर गांव भरा पचपेड़ा क्षेत्र में देवहा नदी में छोड़ दिया गया हैै।