फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crocodile entered populated area, created chaos

Pilibhit News: आबादी क्षेत्र में घुसा मगरमच्छ, मची अफरातफरी

Fri, 17 May 2024 04:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Crocodile entered populated area, created chaos
अमरिया क्षेत्र के गांव नूरपुर में मगरमच्छ को पकड़ते वन कर्मी ।
अमरिया। तहसील क्षेत्र के गांव नूरपुर में देवहा बैगुल फीडर नहर से निकलकर एक बड़ा मगरमच्छ आबादी के पास आम के बाग में पहुंच गया। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर देवहा नदी में ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

तहसील अमरिया क्षेत्र में बहने वाली देवहा, अप्सरा नदी एवं देवहा बैगुल फीडर में बड़ी संख्या में मगरमच्छ रहते हैं। बुधवार रात एक मगरमच्छ नहर से निकलकर गांव नूरपुर के पास आबादी के किनारे आम के बाग में पहुंच गया। बाग की रखवाली कर रहे लोगों ने मगरमच्छ को पेड़ों के पास देखा तो अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन्यजीव प्रभारी सोनी सिंह, कौशलेंद्र यादव, चेतन कुमार, कैलाश कुमार, रामऔतार, देवी राम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ा और देवहा नदी में सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed