{"_id":"62c602730fbdf3704e10cb18","slug":"crocodile-entered-house-after-coming-out-of-pond-in-pilibhit-forest-department-team-caught-it-and-left-it-in-khannaut-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: जब तालाब से निकलकर घर में घुसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम को बुलाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: जब तालाब से निकलकर घर में घुसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम को बुलाया गया
Thu, 07 Jul 2022 04:24 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 07 Jul 2022 04:24 AM IST
सार
बीसलपुर में तालाब से निकलकर मगरमच्छ एक घर में घुस गया। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मकान मालिक ने मगरमच्छ को मकान में बंद कर वन विभाग की सूचना दी।
विज्ञापन
मगरमच्छ (फाइल फोटो)
विस्तार
बारिश का मौसम है। नदियों से निकलकर मगरमच्छ नालों और तालाबों के जरिये आबादी के बीच तक पहुंच रहे हैं। ताजा मामला बीसलपुर के गांव जसौली में सामने आया। यहां मंगलवार की रात एक मगरमच्छ तालाब से बाहर निकल कर संजय गंगवार के घर की बैठक तक पहुंच गया। संजय गंगवार ने उसे बैठक में बंद कर दिया और सुबह वन विभाग को सूचना दी। टीम ने उसे रेस्क्यू कर खन्नौत नदी में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव जसोली में तालाब के निकट ही संजय गंगवार का घर है। मंगलवार की देर रात मगरमच्छ तालाब से बाहर निकलकर घर की बैठक में घुस गया। संजय गंगवार ने बैठक के दरवाजे बंद कर दिए और सुबह वन विभाग सूचना दी। टीम सुबह सात बजे गांव पहुंची। आधा घंटे तक मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया। रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़कर खन्नौत नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन